OLX पर आर्मी जवान बन कार बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, राजस्थान से अभियुक्त गिरफ्तार।

OLX पर आर्मी जवान बन कार बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, राजस्थान से अभियुक्त गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

OLX पर आर्मी जवान बन कार बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, राजस्थान से अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस की टीम ने राजस्थान में दी दबिश।


पिथौरागढ़। ऑनलाइन शॉपिंग साइट 'OLX' पर सस्ती कार का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पिथौरागढ़ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राजस्थान के अलवर से एक और अभियुक्त को कानून के शिकंजे में लिया है।

मामला 1 सितंबर 2025 का है, जब दोबांस निवासी महेश चन्द्र ने थाना झूलाघाट में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने OLX पर एक पुरानी कार देखी थी। ठग ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर पीड़ित का विश्वास जीता और गूगल पे के जरिए एडवांस बुकिंग के नाम पर पैसे मांगे। झांसे में आकर पीड़ित के खाते से कुल 4,82,750 रुपये पार कर दिए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और साइबर सेल प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने ओम प्रकाश उर्फ गोपाल कृष्ण शेकर (पुत्र गुलबदन), निवासी अलवर, राजस्थान को चिह्नित किया। कोतवाली झूलाघाट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अलवर पहुंचकर अभियुक्त की पहचान की और उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराकर विधिक कार्रवाई की।

बता दें कि इस प्रकरण में पूर्व में भी दो अभियुक्त प्रकाश में आ चुके हैं, जिनके खिलाफ पुलिस पहले ही कानूनी कार्रवाई कर चुकी है।



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->