₹1.45 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

₹1.45 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 ₹1.45 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।


रानीपुर (हरिद्वार)।  जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14.30 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,45,000 रुपये आंकी गई है।

एसएसपी की पैनी नजर और 'ग्राउंड जीरो' पर मुस्तैद जवानों ने आज, 11 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपितों संतोष सिंह (29 वर्ष): पुत्र शिव करन सिंह राठौर, निवासी नवोदय नगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।,मंगत दास (21 वर्ष): पुत्र देश राज, निवासी अंबेडकर चौक, रामधाम, थाना सिडकुल, हरिद्वार।को दबोचा।

 पुलिस ने संतोष सिंह को 09 ग्राम अवैध स्मैक और 1500 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

 पुलिस टीम ने मंगत दास को 05.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा।

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इन तस्करों को नशा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगनाओं और सप्लायर्स की कुंडली खंगाल रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->