बहादराबाद में 26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
हिस्ट्रीशीटर है पकड़ा गया आरोपी।
हरिद्वार (10 जनवरी, 2026): धर्मनगरी में नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति पर चलते हुए बहादराबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और करारा प्रहार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को 26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
बहादराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गुफरान (निवासी नगला इमरती, रुड़की) को दबोचा। आरोपी के पास से न केवल स्मैक, बल्कि नशे को तौलने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तस्करी में प्रयुक्त एक्टिवा (UK07FW1357) भी बरामद की गई है।
पकड़ा गया आरोपी गुफरान कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि नशे की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:
कोतवाली रुड़की: मु०अ०सं०-783/21 (NDPS Act)
कोतवाली मंगलौर: मु०अ०सं०-92/23 (NDPS Act)
थाना डोईवाला: मु0अ0स0-29/25 (NDPS Act)



