40 लीटर कच्ची शराब के साथ 5 गिरफ्तार।

40 लीटर कच्ची शराब के साथ 5 गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

40 लीटर कच्ची शराब के साथ 5 गिरफ्तार।


हरिद्वार पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: लक्सर में रातों-रात टूटा शराब माफिया का नेटवर्क, 05 तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार: जनपद में नशे के सौदागरों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस ने  चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान लक्सर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के धंधे में लिप्त 05 तस्करों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

नशे के खिलाफ पुलिस ने रात भर विशेष अभियान चलाया, जिससे शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर इन तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में 05 अलग-अलग अभियोग दर्ज कर लिए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों पिनवा (पुत्र स्व0 बलदेवा) - निवासी: ग्राम पीतपुर, लक्सर,सुखवीर सिंह (पुत्र ताराचंद) - निवासी: इस्माइलपुर, लक्सर,प्रदीप (पुत्र किशन) - निवासी: केहड़ा, लक्सर,गौतम (पुत्र लाखन सिंह) - निवासी: केहड़ा, लक्सर,फुरकान (पुत्र स्व0 शरीफ) - निवासी: मोहम्मदपुर कुन्हारी (अली चौक के पास), लक्सर  पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ।



खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->