अंगीठी के धुएं से हुए थे अचेत,पुलिस की मुस्तैदी से बची जान।

पुलिस की मुस्तैदी से बची एक ही परिवार के सदस्यों की जान, अंगीठी के धुएं से हुए थे अचेत।
खबर शेयर करें:

पुलिस की मुस्तैदी से बची एक ही परिवार के सदस्यों की जान,

 अंगीठी के धुएं से हुए थे अचेत।


बागेश्वर। कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के सदस्य जहरीले धुएं (कार्बन मोनोऑक्साइड) के कारण अचेत हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने समय रहते अस्पताल पहुँचाकर जीवनदान दिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र में एक परिवार बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोया हुआ था। धुएं के कारण ऑक्सीजन की कमी होने से परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल उपाध्याय बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे।

हालत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया। समय बचाने के लिए पुलिस वाहन ने एम्बुलेंस को एस्कॉर्ट किया और ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर पीड़ितों को बिना किसी देरी के जिला अस्पताल पहुँचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा तत्काल उपचार शुरू किया गया। समय पर इलाज मिलने के कारण परिवार के सभी सदस्यों की जान बच गई है। डॉक्टरों के अनुसार, वर्तमान में सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

पुलिस की इस तत्परता और मानवीय कार्य की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सर्दियों के मौसम में बंद कमरों के भीतर अंगीठी या हीटर का प्रयोग करते समय वेंटिलेशन का विशेष ध्यान रखें।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->