रुद्रनाथ महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस दिग्गजों ने की शिरकत।
ऐतिहासिक मेले में जुटे कांग्रेस के दिग्गज।
रुद्रप्रयाग, 09 जनवरी 2026:
जनपद रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक 'रुद्रनाथ महोत्सव' में आज राजनीति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष माननीय प्रीतम सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। उनके साथ केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी मेले की शोभा बढ़ाई।
नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में आमंत्रित करने के लिए विशिष्ट अतिथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष संतोष सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वक्ताओं ने रुद्रनाथ महोत्सव को जनपद की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया।
महोत्सव के दौरान कांग्रेस परिवार के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी एक साथ नजर आए, जिनमें मुख्य रूप से कुलदीप सिंह कंडारी (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग),प्रदीप थपलियाल (पूर्व प्रमुख, जखोली),मुकेश नेगी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, गौचर),अजय वीर भंडारी (जिला पंचायत सदस्य, कंडार वार्ड),अंकुर रौथन, लक्ष्मण रावत, मनोहर रावत, अजय झिंकवान एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नगर पालिका परिषद के सभी सभासदों और रुद्रप्रयाग की देवतुल्य जनता का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे मेले न केवल आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं।
मेले में स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसका उपस्थित जनता ने भरपूर आनंद लिया। कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की।




