पत्रकारिता की आड में तस्करी करने वाले 02 शातिर, पांच लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार!
पत्रकारिता और ढाबे की आड़ में चल रहा अफीम का धंधा बेनकाब,
दो गिरफ्तार
ढाबे से संचालित हो रहा था नशे का काला कारोबार।
ऊधमसिंह नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पत्रकारिता और ढाबे की आड़ में नशा तस्करी कर रहे दो शातिर दामोदर लाल शर्मा (उम्र 56 वर्ष): निवासी वार्ड नं. 09, शास्त्री नगर, केलाखेड़ा, बाजपुर (हाल निवासी- संधू ढाबा ,नवल किशोर (उम्र 37 वर्ष): निवासी ग्राम जालाफ नगला, थाना स्वार, रामपुर (उत्तर प्रदेश)।
तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने क्षेत्र के एक ढाबे पर छापेमारी की। जाँच में सामने आया कि तस्कर ढाबे की आड़ में ट्रक-बस ड्राइवरों और स्थानीय नशेड़ियों को लंबे समय से अफीम बेच रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने खुद को पत्रकार बताकर कानून से बचने का ढोंग रचा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई।
पुलिस टीम ने मौके से 1.321 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख बताई जा रही है।


