विद्युत उपसंस्थान में चोरी का पर्दाफाश

रानीपोखरी विद्युत उपसंस्थान में चोरी का पर्दाफाश
खबर शेयर करें:

 रानीपोखरी विद्युत उपसंस्थान में चोरी का पर्दाफाश

 दून पुलिस ने 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।


रानीपोखरी/देहरादून:

देहरादून की रानीपोखरी पुलिस ने सरकारी संपत्ति को निशाना बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रानीपोखरी स्थित विद्युत उपसंस्थान (Electric Substation) में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले दिनों अज्ञात चोरों ने रानीपोखरी विद्युत उपसंस्थान से कीमती बिजली उपकरण और तार चोरी कर लिए थे, जिससे विभाग को भारी नुकसान हुआ था। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को देखते हुए दून पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और विशेष टीम का गठन किया।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 04 अभियुक्तों को धर दबोचा। इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार

 घटना में शामिल 01 अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

कार्रवाई: सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->