15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी,
थाना गुप्तकाशी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति संजय बैरवाण, निवासी- ग्राम तिनसोली, थाना गुप्तकाशी को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेज़ी शराब के 30 हाफ (कुल 15 बोतल) सोलमेट व्हिस्की (Soulmate Whisky) बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


