पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने कोठियालसैण में प्रगतिशील डेयरी फार्म का किया निरीक्षण

पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने कोठियालसैण में प्रगतिशील डेयरी फार्म का किया निरीक्षण
खबर शेयर करें:

पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ने कोठियालसैण में प्रगतिशील डेयरी फार्म का किया निरीक्षण।


चमोली (29 मार्च 2026): पशुपालन विभाग के अपर निदेशक (गढ़वाल मंडल) डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी ने  गोपेश्वर के कोठियालसैण स्थित प्रगतिशील पशुपालक मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जंगपांगी ने गौशाला में स्वच्छता, दुग्ध उत्पादन की आधुनिक प्रक्रियाओं और पशुओं के आहार प्रबंधन का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मनोज बिष्ट द्वारा अपनाई जा रही उन्नत तकनीकों की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य स्थानीय पशुपालकों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है।


पशुपालक मनोज बिष्ट ने इस अवसर पर अपने डेयरी व्यवसाय के अनुभव और विपणन (मार्केटिंग) रणनीतियों को साझा किया। डॉ. जंगपांगी ने उन्हें विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, टीकाकरण कार्यक्रमों और सरकारी अनुदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर पशुपालक अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर सकते हैं।


अपर निदेशक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक समय पर पहुँचना सुनिश्चित करें। इस दौरान पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष द्विवेदी और फार्मेसी अधिकारी पीयूष चौहान भी मौजूद रहे।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->