चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी ।
खबर शेयर करें:

 चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ हेली सेवा बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी ।

आगामी चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर होने वाली साइबर ठगी को लेकर तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग केवल आधिकारिक HeliYatra IRCTC पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। श्रद्धालुओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए विभाग ने सतर्क किया है कि किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया विज्ञापनों के झांसे में न आएं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए हेली सेवा की बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। टिकट बुक करने से पहले Uttarakhand Tourism Portal पर चारधाम यात्रा पंजीकरण करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के कोई भी श्रद्धालु हेली सेवा का लाभ नहीं उठा सकेगा। पुलिस ने विशेष रूप से सचेत किया है कि व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर मिलने वाले लुभावने ऑफर्स और विज्ञापनों से दूरी बनाए रखें।

सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक 100 से अधिक फर्जी वेबसाइटों और संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। यात्रियों को हिदायत दी गई है कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी भी व्यक्ति, एजेंट या संस्था को सीधे बैंक ट्रांसफर या UPI के माध्यम से भुगतान न करें। उत्तराखंड पुलिस ने कहा है कि टिकटों की कालाबाजारी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है।

ठगी होने पर यहाँ करें संपर्क: यदि कोई श्रद्धालु साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तत्काल नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा, cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। किसी भी तकनीकी सहायता या संदेह की स्थिति में IRCTC के आधिकारिक हेल्पडेस्क heliyatra@irctc.co.in

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->