केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज:
गुप्तकाशी में SP नीहारिका तोमर ने संभाली कमान,
जाम और ठगी से निपटने का बनाया मास्टर प्लान!
गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग):
आगामी केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर की अध्यक्षता में गुप्तकाशी में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों के साथ यात्रा को बेहतर बनाने पर मंथन हुआ।
SP नीहारिका तोमर ने जाम और ठगी से निपटने के लिए बैठक के 5 बड़े फैसले लिए :
विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र अब 'One-Way' गुप्तकाशी बाजार में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए मंदिर क्षेत्र को वन-वे रूट में बदलने पर सहमति बनी है।
टैक्सी संचालन के लिए नया नियम , शहर के भीतर टैक्सियों का जमावड़ा खत्म करने के लिए टैक्सी स्टैंड को बाहर शिफ्ट किया जाएगा। गाड़ियाँ केवल रोटेशन के आधार पर ही पिक-अप पॉइंट पर आएंगी।
अवैध गतिविधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए शराब और मीट के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने जनता से गुप्त सूचना साझा करने की अपील की है।
लोकल ट्रैफिक को प्राथमिकता स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सामान्य परिस्थितियों में रूट डायवर्ट नहीं होगा। हालांकि, भारी भीड़ होने पर सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी बदलाव किए जा सकते हैं।
साइबर ठगों से रहें सावधान! एसपी रुद्रप्रयाग ने श्रद्धालुओं को फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट वेबसाइटों से बचने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि टिकट केवल आधिकारिक पोर्टल से ही बुक करें।
SP नीहारिका तोमर ने कहा कि टीम वर्क से सफल होगी यात्रा।
इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (गुप्तकाशी) विकास पुंडीर, एसएचओ राकेश कुमार, यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा समेत व्यापार मंडल और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि केदारघाटी आने वाले हर श्रद्धालु को एक सुखद और सुरक्षित अनुभव मिले।


