केदारनाथ धाम में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य गिरफ्तार।
चौकी केदारनाथ पुलिस टीम द्वारा घोड़ापड़ाव क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो शातिर चोरों राजन कुमार (निवासी: लुधियाना, पंजाब),
सन्नी कुमार (निवासी: लुधियाना, पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। ये अभियुक्त दर्शन की लाइनों और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के पर्स व बैग चोरी करते थे।
अभियुक्तों के पास से यात्रियों के दस्तावेज (आधार कार्ड, एटीएम, डीएल, वोटर आईडी),चोरी के पर्स, हैंडबैग और 5,450 रुपये नगदी।लुधियाना से ऋषिकेश का रेलवे टिकट बरामद किए गए।
गिरोह का एक सदस्य (सन्नी कुमार) जिसका हाथ टूटा हुआ है, यात्रियों के पीछे खड़ा रहता था ताकि किसी को शक न हो। भीड़ का लाभ उठाकर सामान निकालकर गिरोह के अन्य साथियों को थमा देते थे।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर BNS की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


