पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में दो गिरफ्तार ।
देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ ।
देहरादून- देहरादून पुलिस द्वारा बसंत विहार क्षेत्र में चेकिंग के समय बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे भागने लगे।
पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दोनों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।
बदमाशों से 2 देशी तमंचे (.315 बोर),जिंदा/खोखा कारतूस ,घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर अब्दुला पुत्र गुलाम मौहम्मद , निवासी रसूलपुररमजानपुर देहात कोतवाली जनपद सहारनपुर उ0प्र0 उम्र- 37 वर्ष(घायल),शाहनवाज सलमानी पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी ज्वालापुर मौहल्ला हज्जबान चैहानान सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी शेर पुर टांडा सहसपुर को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल आरोपी का इलाज जारी है।


