488 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन गिरफ्तार, कार सीज।
अल्मोड़ा: लोधिया बैरियर पर 488 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन गिरफ्तार, कार सीज
अल्मोड़ा। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लोधिया बैरियर पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 488 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम द्वारा लोधिया बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार संख्या UK02-5247 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से 488 ग्राम चरस बरामद कर हिमांशु बोरा (21 वर्ष), निवासी- लालकुआं,सुमित सिंह दानू (18 वर्ष), निवासी- बिन्दुखत्ता ,साहिल टम्टा (19 वर्ष), निवासी- बागेश्वर गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी कम उम्र के युवक हैं:
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है। बरामद चरस: 488 ग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत: ₹97,600/- (लगभग सतानवे हजार छह सौ रुपये)
अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।


