मेहनत रंग लाई: सभी छात्र सफल।
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने न केवल स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि अपने उज्ज्वल भविष्य की भी मजबूत नींव रखी है।
विद्यालय के मेधावी छात्रों में आंचल सजवान ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य रावत ने 90.4 प्रतिशत, आयुष फरसवाण ने 88 प्रतिशत और यश कठैत ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा रावत एवं प्रबंधक विनोद रावत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
सफल छात्रों ने भी आगे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सफलता हासिल करने की उम्मीद जताई और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की बात कही।











