नशे में धुत चालक ने मचाया कोहराम, दो वाहनों को मारी टक्कर; पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नशे में धुत चालक ने मचाया कोहराम, दो वाहनों को मारी टक्कर; पुलिस ने किया गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

नशे में धुत चालक ने मचाया कोहराम, दो वाहनों को मारी टक्कर; पुलिस ने किया गिरफ्तार।


गौचर (चमोली): चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौचर मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो यात्री वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गौचर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने भीड़ के बीच से आरोपी चालक को हिरासत में लिया। चालक की पहचान विनोद कुमार (35 वर्ष), पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी वार्ड नंबर 5 भटनगर, गौचर (थाना कर्णप्रयाग) के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई, जहाँ उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में अत्यधिक शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->