गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत।

गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत।
खबर शेयर करें:

गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत।


*जनपद देहरादून के त्यूणी क्षेत्रांतर्गत हटाल व फिडिज पुल के मध्य एक आईसर वाहन गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि हटाल व फिडिज पुल के मध्य एक आईसर वाहन गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट त्यूणी से आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुँचकर पता चला कि आईसर वाहन (UK 07CD 5049) लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। वाहन में केवल एक ही व्यक्ति (चालक ) सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई से वाहन चालक का शव बरामद किया गया। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में शव को स्ट्रेचर के माध्यम से स्थानीय लोगों की सहायता से रोड हेड तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का नाम-* 

विपिन सिंह पुत्र श्री सोबेंद्र लाल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी: ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->