केदारनाथ यात्रा की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़।

केदारनाथ यात्रा की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़।
खबर शेयर करें:

केदारनाथ यात्रा की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 11 पेटी अवैध व्हिस्की के साथ तस्कर को दबोचा।


रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी (SOG) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

 एसओजी प्रभारी रंजीत खनेड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अल्टो कार (UK 12 F 1268) को संदेह होने पर रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। कार के भीतर से 11 पेटी मैकडॉवेल व्हिस्की बरामद हुई, जिसमें 12 बोतलें, 48 अध्धे (हाफ) और 384 पव्वे शामिल थे।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रवण कुमार (निवासी ग्राम कठूड, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि श्रवण एक शातिर तस्कर है।

अभियुक्त के खिलाफ साल 2022 में भी कोतवाली श्रीनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है।

 पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया है और अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 26/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->