पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत।
पौड़ी-देवप्रयाग सड़क मार्ग पर कुंडाधार के पास देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में कुल 5 लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग पौड़ी के पास खांड्यूसैंड क्षेत्र के निवासी थे और चंद्रबदनी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


