तुंगनाथ धाम में सफाई व्यवस्था पर सवाल, कपाट खुलने के बाद भी नहीं पहुंचे सफाई कर्मी।

तुंगनाथ धाम में सफाई व्यवस्था पर सवाल, कपाट खुलने के बाद भी नहीं पहुंचे सफाई कर्मी।
खबर शेयर करें:

तुंगनाथ धाम में सफाई व्यवस्था पर सवाल, कपाट खुलने के बाद भी नहीं पहुंचे सफाई कर्मी।


रुद्रप्रयाग/चमोली:

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कपाट खुलने के बाद से अब तक करीब 50 हजार तीर्थयात्री तुंगनाथ पहुंचेगे ।

ल के बावजूद धाम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत का आरोप है कि अब तक एक भी सफाई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में धाम में मौजूद एकमात्र शौचालय की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है, जो भारी दबाव के चलते बदहाल हो सकता है।

इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक सवाल पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या अब उत्तराखंड में सफाई कर्मी तैनात करने के लिए भी मुख्यमंत्री स्तर की सिफारिश की जरूरत पड़ेगी?

तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->