गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार।

गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार।


चम्पावत। उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने रीठा साहिब क्षेत्र में एक तस्कर को गुलदार (तेंदुए) की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम, थाना रीठा साहिब पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पुराना थाना बैरियर रीठा साहिब के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुखबिर की सूचना और सतर्क निगरानी के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह बोहरा (28 वर्ष), निवासी गागरी नदी पार, थाना रीठा साहिब, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 2 मीटर लंबी गुलदार की खाल बरामद हुई, जिसकी अनुमानित उम्र करीब 8 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने अभियुक्त से गुलदार (तेंदुए) की खाल, एक मोबाइल फोन (विवो),₹200 नगद,एक स्कूटी (UK03 B 2770) बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 में अब तक चम्पावत पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में गुलदार की खाल बरामद की जा चुकी है, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रति पुलिस की सख्ती को दर्शाता है।

चम्पावत पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें, ताकि उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों की रक्षा की जा सके।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->