फेसबुक पर फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती को फंसाया, निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹1 लाख ठगे—24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

फेसबुक पर फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती को फंसाया, निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹1 लाख ठगे—24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

फेसबुक पर फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती को फंसाया, निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर ₹1 लाख ठगे—24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।


चमोली। सोशल मीडिया के जरिए ठगी और ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले का चमोली पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सेना का फर्जी जवान बनकर युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने वाले शातिर अपराधी कुलदीप भंडारी को कर्णप्रयाग पुलिस ने रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र से दबोच लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी फेसबुक के माध्यम से रुड़की निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। वर्ष 2025 में दोनों की मुलाकात रुड़की रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां युवक ने खुद को “आर्मी जवान” बताते हुए अपना नाम कुलदीप भंडारी बताया।

आरोपी के झांसे में आकर पीड़िता ने अपनी निजी फोटो और वीडियो उसके साथ साझा कर दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के कारण पीड़िता ने आरोपी के खाते में ₹1,00,000 ट्रांसफर कर दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली कर्णप्रयाग में BNS की धाराओं 78(2), 308(4), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा और प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र में ट्रेस की। इसके बाद 18 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आरोपी कुलदीप भंडारी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन (रेडमी नोट 13 प्रो) भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील:

चमोली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ निजी फोटो या वीडियो साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरतें। साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में नजदीक थाना से संपर्क करे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->