गोपेश्वर में अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, फीस पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश।

गोपेश्वर में अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, फीस पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश।
खबर शेयर करें:

गोपेश्वर में अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण, फीस पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश।


चमोली/गोपेश्वर:

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने 22 अप्रैल 2026 को अपराह्न में मुख्यालय गोपेश्वर स्थित अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में फीस पारदर्शिता, शुल्क संरचना, अनियंत्रित शुल्क वृद्धि पर रोक, अभिभावकों से संवाद और उनकी शिकायतों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। साथ ही बोर्ड के मानकों के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में पींस पब्लिक स्कूल एवं सुबोध प्रेम विद्या मंदिर का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों को निर्देशित किया कि नर्सरी से कक्षा 12 तक की फीस संरचना को सार्वजनिक करते हुए इसकी प्रति विद्यालय के सूचना पट्ट एवं प्रवेश द्वार पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए, साथ ही वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनः प्रवेश शुल्क एवं मनमानी शुल्क वृद्धि पूर्णतः प्रतिबंधित है। छात्रों की फीस एवं कर्मचारियों का वेतन बैंक के माध्यम से ही लेन-देन करने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय परिसरों और बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा बसों में क्षमता से अधिक छात्रों को न बैठाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, पाठ्य पुस्तकों और गणवेश की खरीद को किसी एक निर्धारित दुकान से अनिवार्य न करने, तथा एनसीईआरटी/उत्तराखंड बोर्ड की पुस्तकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में शिकायत एवं सुझाव पेटिका का साप्ताहिक निरीक्षण कर अभिभावकों की समस्याओं का समाधान करने को भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शौचालयों में नियमित सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साबुन एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->