गौशाला गए व्यक्ति पर भालू ने किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर।

गौशाला गए व्यक्ति पर भालू ने किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर।
खबर शेयर करें:

गौशाला गए व्यक्ति पर भालू ने किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर।


नारायणबगड़ में भालू का आतंक, गौशाला गए व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर

नारायणबगड़ (चमोली): उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वन्य जीवों और मानव के बीच संघर्ष की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक अंतर्गत मरोड़ा गांव का है, जहाँ रविवार को एक भालू ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मरोड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय ग्रामीण रविवार को अपनी गौशाला के समीप लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। भालू ने व्यक्ति को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उनका चेहरा और शरीर लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल भालू को भगाया और घायल को तत्काल नारायणबगड़ अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे मरोड़ा गांव और आसपास के इलाकों में दहशत के साथ-साथ वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग वन्य जीवों के हमलों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग केवल मुआवजा बांटकर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेता है, जबकि जनता की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और हिंसक भालू को पकड़ने के लिए उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->