चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूद कर बचाई जान।

चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूद कर बचाई जान।
खबर शेयर करें:

 चलती कार में लगी आग, युवकों ने कूद कर बचाई जान।


देहरादून: रिस्पना पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, हल्द्वानी से क्रिकेट खेलने आए युवकों ने कूदकर बचाई जान

देहरादून, राजधानी देहरादून के व्यस्ततम रिस्पना पुल पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार युवकों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार युवक हल्द्वानी से देहरादून क्रिकेट मैच खेलने के लिए आए थे। जैसे ही उनकी कार रिस्पना पुल के पास पहुँची, इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आग लगते ही कार सवार युवकों ने हिम्मत दिखाई और चलती गाड़ी से बाहर कूद गए। घटना के वक्त मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत स्थिति को संभाला और दमकल विभाग को सूचित करते हुए खुद भी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस की तत्परता से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुँचा है।  शहर के मुख्य चौराहे और पुल पर हुई इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। प्राथमिक जांच में आग

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->