राजपुर रोड का युवक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार।
राजधानी देहरादून में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन देहरादून और ऋषिकेश की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पाव वाला सोडा सरोली के पास एक संदिग्ध स्कूटी (संख्या UK 07 FA 5417) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी से भारी मात्रा में हरियाणा/गैर-प्रांत की शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुलदीप (पुत्र अमर सिंह), निवासी राजपुर रोड जाखन, थाना राजपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध शराब के 48 पव्वे मैकडॉवेल'स नंबर वन व्हिस्की,48 पव्वे मैकडॉवेल'स नंबर वन रम बरामद किए।आबकारी विभाग ने अभियुक्त कुलदीप के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी विभाग ने कब्जे में ले लिया है।


