बड़मा मेले में उमड़ा जनसैलाब, गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का भरा हुंकार।

बड़मा मेले में उमड़ा जनसैलाब, गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का भरा हुंकार।
खबर शेयर करें:

बड़मा मेले में उमड़ा जनसैलाब, गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का भरा हुंकार।

अन्याय के खिलाफ एकजुटता का आह्वान।

जनता का मिला भारी समर्थन।

मेला समिति का जताया आभार।




रुद्रप्रयाग, 12 जनवरी 2026: जनपद रुद्रप्रयाग के बड़मा क्षेत्र में आयोजित भव्य मेले में आज राजनीतिक और सामाजिक चेतना का संगम देखने को मिला। मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने मंच से प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय की आवाज बुलंद की। 

मेले में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा और बेटी को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस इस लड़ाई को सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। गोदियाल के इस आह्वान पर कार्यक्रम में मौजूद हजारों की जनता ने हाथ उठाकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।इस अवसर पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि सरकार  अंकिता मामले  में वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी अंकिता केस में हो रही देरी पर रोष प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठने वाली है। मेले में उमड़ी भीड़ और लोगों का जोश इस बात का प्रमाण था कि संवेदनशील मुद्दों पर प्रदेश की जनता एकजुट है।

मेले के सफल आयोजन पर कार्यक्रम अध्यक्ष और अन्य गणमान्य अतिथियों ने बड़मा मेला समिति के सदस्यों और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन जहाँ हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, वहीं समाज को ज्वलंत मुद्दों पर जागरूक करने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->