38.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।

38.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 38.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार।

हरिद्वार पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार।


हरिद्वार,  हरिद्वार पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।

पुलिस टीम ने जाल बिछाकर अलग-अलग स्थानों से कुल 38.96 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। तस्करों के पास से एक डिजिटल तराजू भी मिला है, जिसका उपयोग वे नशे की पुड़िया तोलने के लिए करते थे। पकड़े गए आरोपी अहसान (उम्र 30 वर्ष): पुत्र असलम, निवासी सुल्तानपुर, लक्सर (थाना पथरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार)।,आदिल: पुत्र कामिल, निवासी नेहन्दपुर सुठारी, लक्सर (कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार)।,सुहेल: पुत्र गुलसनवर, निवासी नेहन्दपुर, लक्सर (कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार)। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों का पता लगाने में जुटी है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->