अटाली गंगा के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, तीन घायल ।
रात के अंधेरे में चला रेस्क्यू ऑपरेशन।
मशक्कत के बाद बचाई गई तीन जानें।
SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया साहसिक रेस्क्यू अभियान।
टिहरी गढ़वाल/ब्यासी : जनपद टिहरी के अटाली गंगा क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों का सफल रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार, रविवार (11 जनवरी) की रात करीब 9:15 बजे पुलिस चौकी ब्यासी के माध्यम से SDRF को हादसे की सूचना मिली। ट्रक (संख्या UK 08CA 5698) अटाली गंगा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गया था। सूचना पर तत्काल पोस्ट ब्यासी से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची।
खाई गहरी होने और रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था। SDRF टीम ने विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत कर ट्रक में सवार तीनों घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। तीनों घायलों अब्दुल रहमान (29 वर्ष): पुत्र अकबर अली, निवासी गदमेरपुर, बहादराबाद।,प्रवेज (39 वर्ष): पुत्र मीर हसन, निवासी गदमेरपुर, बहादराबाद।,रिंकू (29 वर्ष): निवासी अफजरपुर, हरिद्वार को तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।





