उत्तराखंड के बागेश्वर में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग ।
सुबह-सुबह डोली धरती,संवेदनशील क्षेत्र में बागेश्वर।
जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं।
बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भूकंप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज मंगलवार (13 जनवरी, 2026) की सुबह तड़के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।
जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह महसूस किए गए। जब अधिकांश लोग सो रहे थे या अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी अचानक धरती कांपने लगी। झटके महसूस होते ही लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और घबराने के बजाय सुरक्षा उपायों को अपनाने की अपील की है।
बता दें कि उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील 'जोन 5' और 'जोन 4' में आता है। बागेश्वर में आए इन झटकों ने एक बार फिर लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत कर दिया है।


