रसोई रेस्टोरेंट में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रसोई रेस्टोरेंट में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें:

दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, रसोई रेस्टोरेंट में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रेस्टोरेंट से उड़ाए थे गैस सिलेंडर।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से दबोचा।


देहरादून: राजधानी की रायपुर थाना पुलिस ने लाडपुर क्षेत्र स्थित 'रसोई रेस्टोरेंट' में हुई चोरी की घटना का चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडपुर स्थित रसोई रेस्टोरेंट को निशाना बनाते हुए चोरों ने वहां से 03 कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एसओ रायपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 वर्षीय अभियुक्त को लाडपुर जंगल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए तीनों कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हो गए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->