नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
थाना नंदानगर में दिनांक 30.01.2026 को एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2025 में उसकी नाबालिग पुत्री को प्रदीप सिंह रावत पुत्र स्व0 मोहन सिंह, निवासी घूनी नंदानगर, उम्र 24 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा किसी को बताने पर धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला सामने आया।
तहरीर के आधार पर थाना नंदानगर में मु0अ0सं0 01/2026 धारा 64(1)(2) BNS एवं 5J(2)ठ/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं के सुपुर्द की गई।
घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे कर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.03.2026 को अभियुक्त प्रदीप सिंह रावत को सुतोल टैक्सी स्टैंड, कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


