आपदा पीड़ितों को मुआवजा, अवशेष मुआवजा नहीं दिया जाता तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी-मनोज रावत पूर्व विधायक केदारनाथ

आपदा पीड़ितों को मुआवजा, अवशेष मुआवजा नहीं दिया जाता तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी-मनोज रावत पूर्व विधायक केदारनाथ
खबर शेयर करें:

आपदा पीड़ितों को मुआवजा, अवशेष मुआवजा नहीं दिया जाता तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी-मनोज रावत पूर्व विधायक केदारनाथ 

केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में आपदा पीड़ितों को मुआवजा और स्कूल भूमि के हस्तांतरण को लेकर सीडीओ और एसडीएम से मिले प्रतिनिधि।

आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग।

जीआईसी क्योंजा की भूमि का मामला।



रुद्रप्रयाग: जनपद के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर केदारनाथ  के पूर्व विधायक मनोज रावत के साथ क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रुद्रप्रयाग और उपजिलाधिकारी (SDM) ऊखीमठ से मुलाकात की। इस दौरान 31 जुलाई 2024 की आपदा से प्रभावित परिवारों के मुआवजे और राजकीय इंटर कॉलेज क्योंजा की भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।

मुलाकात के दौरान पूर्व  विधायक मनोज रावत ने  प्रशासन का ध्यान 31  जुलाई 2024 में आई आपदा की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  राहत कोष से मुआवजा उत्तराखंड सरकार ने जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग को भेजा था, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के कई पात्र आपदा पीड़ित आज भी मुआवजे की राह देख रहे हैं। चर्चा में यह तथ्य सामने आया कि जिला प्रशासन के पास वर्तमान में इस मद में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि शेष उपलब्ध है। उन्होंने  कहा कि 18 महीने से आपदा पीड़ित जिला अधिकारी कार्यालय , तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अवशेष राशि नहीं मिल रही है  उन्होंने ने मांग की कि इस बजट का उपयोग कर शेष पीड़ितों को अविलंब राहत राशि वितरित की जाए। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों को मुआवजा, अवशेष मुआवजा नहीं दिया जाता तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) क्योंजा की भूमि को लेकर उप जिलाधिकारी ऊखीमठ से भी विस्तृत चर्चा की। बताया गया कि कॉलेज की भूमि को 'गैर वनभूमि' घोषित कर विद्यालय के नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पत्रावली उपजिलाधिकारी स्तर पर लंबित है। उपजिलाधिकारी  ने आश्वासन दिया कि तीन चार दिन में जो भी नियमानुसार पत्रावली जिलाधिकारी को भेज देंगे। प्रतिनिधियों ने इस पत्रावली के शीघ्र निस्तारण और भूमि को कॉलेज के नाम दर्ज करने का आग्रह किया, ताकि विद्यालय के विकास कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें।


उपजिलाधिकारी ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य क्योंजा अजयवीर भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राज नारायण राणा ,ब्लाक अध्यक्ष अवतार नेगी, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस विभांशु बर्तवाल,  प्रमोद नेगी, चौत सिंह,आलोक , दिनेश पुरोहित अरविंद गोस्वामीआदि थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->