कुरुक्षेत्र में आयोजित 'संगठन सृजन' प्रशिक्षण शिविर में रुद्रप्रयाग के कांग्रेस अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग।

कुरुक्षेत्र में आयोजित 'संगठन सृजन' प्रशिक्षण शिविर में रुद्रप्रयाग के कांग्रेस अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग।
खबर शेयर करें:

कुरुक्षेत्र में आयोजित 'संगठन सृजन' प्रशिक्षण शिविर में रुद्रप्रयाग के कांग्रेस अध्यक्ष ने किया प्रतिभाग।


कुरुक्षेत्र/रुद्रप्रयाग: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित उत्तराखंड  एवं हरियाणा राज्य का 'संगठन सृजन' प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखंड से कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी के नेतृत्व में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने शिरकत की।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों और जन-सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिविर में पहुंचे रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के गुर सीखे।

कुलदीप कंडारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। शिविर में मिले मार्गदर्शन से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

इस अवसर पर रुद्रप्रयाग जनपद से कर्मवीर सिंह कुवर, प्रकाश पवार एवं कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->