हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹15 लाख की चोरी का खुलासा, ट्रैक्टर के साथ आरोपी गिरफ्तार।
ताला तोड़कर की गई थी वारदात,बिजनौर का रहने वाला है आरोपी।
हरिद्वार,: हरिद्वार पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में हुई ₹15 लाख की बड़ी चोरी का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का शत-प्रतिशत माल और घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, चोरों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फार्म का ताला तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ किया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नीरज (28 वर्ष), पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से ₹15 लाख मूल्य का चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर जब्त किया गया है।


