शराब पीकर गाड़ी चला रहा युवक गिरफ्तार, कार सीज।

शराब पीकर गाड़ी चला रहा युवक गिरफ्तार, कार सीज।
खबर शेयर करें:

शराब पीकर गाड़ी चला रहा युवक गिरफ्तार, कार सीज।


लोहाघाट (चम्पावत): सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चम्पावत पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में आज, 12 जनवरी 2026 को थाना लोहाघाट पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया है।

सोमवार को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-09 (NH-09) पर मरोडाखान के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार (संख्या UK-03-TA-1635) को रोका गया। जांच करने पर पाया गया कि चालक अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय शिरोमणि जोशी पुत्र स्वर्गीय टीका राम जोशी, निवासी बडोली, थाना चम्पावत के रूप में हुई है।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर कार को मौके पर ही सीज कर दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->