08 लाख रुपये कीमत की 26.38 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार।
8 लाखों रु० कीमत के मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे,
अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 08 लाख रुपये कीमत की 26.38 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद,
गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त कोतवाली विकासनगर के है हिस्ट्रीशीटर, पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल,
अभियुक्त के विरुद्ध मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं के लगभग 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत,
नशा करने वाले स्थानीय लोगो को स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे दोनों अभियुक्त,
विकासनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अम्बाडी डाकपत्थर क्षेत्र के पास से अभियुक्त इंतजार उर्फ जादू पुत्र सलीम निवासी बस अड्डे के पास जीवन गढ़, विकासनगर को लगभग 03 लाख रुपये मूल्य की 9.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0, आर्म्स एक्ट, चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं ।
सेलाकुई पुलिस द्वारा दिनांक: 10/1/26 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त निशुल चौधरी पुत्र नवाब सिंह निवासी गंगो सहारनपुर हाल निवासी बंजारा गली सेलाकुई को 16.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।



