काले शीशे वाली संदिग्ध कार से अवैध कारतूस बरामद, नशे में धुत चालक गिरफ्तार।

काले शीशे वाली संदिग्ध कार से अवैध कारतूस बरामद, नशे में धुत चालक गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 काले शीशे वाली संदिग्ध कार से अवैध कारतूस बरामद, नशे में धुत चालक गिरफ्तार।

शराब के नशे में था चालक, मिले 5 अवैध कारतूस।

हल्द्वानी। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की सतर्कता से एक बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान रोडवेज के पास से एक संदिग्ध बलेनो कार को रोका गया, जिसमें से अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर काले शीशे लगी एक संदिग्ध बलेनो कार (UK04AM–8838) पर पड़ी। संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी के निर्देश पर तत्काल वाहन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई।

पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली, तो चालक की पहचान आदित्य नेगी (पुत्र कुंदन सिंह नेगी, निवासी जज फार्म डहरिया, मुखानी) के रूप में हुई।

 चालक आदित्य नेगी गाड़ी चलाते समय शराब के अत्यधिक नशे में पाया गया।कार की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर के 05 अवैध कारतूस बरामद हुए।अवैध असलहा (कारतूस) रखने और नशे में वाहन चलाने के गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने  अभियुक्त आदित्य नेगी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। संदिग्ध वाहन (बलेनो) को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है।

 कोतवाली हल्द्वानी में अभियुक्त के खिलाफ FIR No. 54/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->