अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान।
खबर शेयर करें:

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान।



मसूरी, 23 अगस्त 2026।मसूरी के दूधली मार्ग पर देर रात बारिश के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फिसलन के कारण एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई और खाई की ओर जा गिरी। हालांकि, गनीमत रही कि कार एक पेड़ पर अटक गई, जिससे उसमें सवार दो युवकों की जान बच गई। हादसे में दोनों युवक घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी दोनों युवक रास्ता भटकने के कारण दूधली मार्ग की ओर पहुंच गए थे। इसी दौरान बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से बाहर निकल गया। कार खाई में गिरने के बजाय पेड़ पर अटक गई।

हादसे के बाद दोनों युवक रातभर घटनास्थल पर ही फंसे रहे। सुबह स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पेड़ के सहारे कार के रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों युवकों की जान बच गई।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->