हेलीकॉप्टर दर्घटनाग्रस्त,6 की मृत्यु और 1 घायल

हेलीकॉप्टर दर्घटनाग्रस्त,6 की मृत्यु और 1 घायल
खबर शेयर करें:

 

हेलीकॉप्टर दर्घटनाग्रस्त,6 की मृत्यु और 1 घायल

यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।







उत्तरकाशी: उत्तराखंड के  उत्तरकाशी जिले  के गंगनानी  से आगे के क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जो  एरो ट्रिंक प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है जो सहस्त्रधारा से खरसाली के लिए रवाना हुआ था ।जिसमें सात लोग सवार थे। (पायलट सहित)।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 6 की मृत्यु और 1 घायल हैं। यात्री मुंबई और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

   गुरुवार सुबह एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हो गईं। घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया  गया है।  दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मौसम की स्थिति, तकनीकी खराबी अथवा अन्य कोई कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। घटना को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता से निगरानी बनाए हुए है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->