नहर से दो शव बरामद, एक की हुई शिनाख्त।

नहर से दो शव बरामद, एक की हुई शिनाख्त।
खबर शेयर करें:

 नहर से दो शव बरामद, एक की हुई शिनाख्त।


हरिद्वार। जनपद में पिछले दिनों डूबे व्यक्तियों की तलाश में जुटी राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम को शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पथरी पावर हाउस क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान टीम ने दो शवों को नदी से बाहर निकाला है। इनमें से एक शव की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

नदी से बरामद किए गए शवों में से एक की पहचान उत्कर्ष (14 वर्ष) पुत्र गंभीर सिंह के रूप में हुई है। उत्कर्ष राजा गार्डन, कनखल (हरिद्वार) का निवासी था। वह बीते 2 जून 2026 को सतनाम साक्षी घाट, प्रेम नगर आश्रम चौक के पास नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था। तब से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

सर्चिंग के दौरान मिला दूसरा शव उसी युवक का होने की आशंका है जो 2 जून को पथरी पावर हाउस के पास किश्ती नहर में नहाते समय डूबा था। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और SDRF की टीमें उसकी शिनाख्त की कोशिशों में जुटी हैं।

2 जून 2026 को सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार से किश्ती नहर में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद SDRF बहादराबाद की टीम ने डीप डाइविंग, लाइन सर्च और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार आज दोनों शवों को खोज निकाला गया।SDRF टीम ने दोनों शवों को नदी से निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय सिविल पुलिस को सौंप दिया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->