घर में घुसकर महिला पर हमला, ग्रामीणों में दहशत।
रुद्रप्रयाग में बंदरों का बढ़ता आतंक।
रुद्रप्रयाग। जनपद के रतूड़ा गांव में मंगलवार शाम को एक बंदर ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों के बढ़ते खतरों पर गहरी चिंता जताई है। रतूड़ा निवासी कमला देवी ,घर पर मौजूद पर अचानक बंदर ने हमला कर काट लिया।स्थानीय निवासी श्री अनूप सिंह ने व्हाट्सएप के जरिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को इस घटना की सूचना दी गई।
DEOC ने बिना समय गंवाए वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले की जानकारी भेजी। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
रिहायशी इलाकों में बंदरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।लोग अपने दैनिक कार्यों के दौरान भी डर के साए में रहने को मजबूर हैं।महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, बंदर के काटने पर रेबीज और गंभीर संक्रमण का खतरा रहता है। पीड़ित को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर टीका लगवाना चाहिए।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे वन्यजीवों को खाना न खिलाएं, उनके पास न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचित करें।


