20 लाख की कोकीन के साथ कोबरा गैंग के 2 विदेशी पैडलर समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार।
देहरादून: दून पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय सिंडिकेट को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है , पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी करने वाले 'कोबरा गैंग' के दो शातिर विदेशी पैडलरों समेत कुल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर अभियुक्तों को दबोचा। इनके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 लाख रुपये अनुमानित मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की गई है
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर इस हाई-प्रोफाइल कोकीन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाए थे , इस ड्रग्स को दून और आसपास के इलाकों में सक्रिय कोबरा गैंग के नेटवर्क के जरिए ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाना था।
देहरादून पुलिस कोबरा गैंग के पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने में जुटी है , इससे पहले भी पुलिस इस गैंग के 09 विदेशी नशा तस्करों सहित 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनसे ढाई करोड़ रुपये मूल्य की 200 ग्राम कोकीन बरामद की गई , ताजा कार्रवाई के बाद इस गैंग के गिरफ्तार सदस्यों की कुल संख्या 16 हो गई है।


