ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: देवप्रयाग के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: देवप्रयाग के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित।
खबर शेयर करें:

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: देवप्रयाग के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित।


देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के तीनधारा क्षेत्र के पास आज एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से टल गया और राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।तुरंत पहुंचा राहत दलघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल ने बिना वक्त गंवाए मौके पर मोर्चा संभाला। रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्रियों को मौके पर ही तुरंत प्राथमिक उपचार (First Aid) दिया गया। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कदम उठाए हैं। बस के पलटने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->