कार और स्कूटी की जोरदार टक्कर में दो घायल, युवती की हालत गंभीर।
बद्रीनाथ-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा:
श्रीनगर: बद्रीनाथ-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डैम साइड के पास एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।
अस्पताल से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक युवती की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दूसरे घायल का भी उपचार चल रहा है।पुलिस जांच में जुटीहादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और लापरवाही की जांच की जा रही है।


