अलकनंदा नदी में समाई बेकाबू इनोवा कार, 3 शव बरामद, 1 बच्चा सुरक्षित; 4 अब भी लापता।

अलकनंदा नदी में समाई बेकाबू इनोवा कार, 3 शव बरामद, 1 बच्चा सुरक्षित; 4 अब भी लापता।
खबर शेयर करें:

अलकनंदा नदी में समाई बेकाबू इनोवा कार, 3 शव बरामद, 1 बच्चा सुरक्षित; 4 अब भी लापता।

देवप्रयाग में दिल दहला देने वाला हादसा।


देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल), 2 जून 2026: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई को पार करते हुए सीधे उफनती नदी में जा समाई। कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ब्यासी, ढालवाला (राफ्ट सहित) और श्रीनगर से SDRF की विशेष फ्लड रेस्क्यू टीमें अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय जिला पुलिस और SDRF की टीमों ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच संयुक्त रूप से नदी के तेज बहाव में सघन खोजबीन और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार में सवार एक बालक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जीवित बाहर निकाल लिया। उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। टीमों ने नदी से 3 शव (2 पुरुष और 1 महिला) बरामद कर राफ्ट के जरिए रोडहेड तक पहुंचाए और जिला पुलिस को सौंप दिए हैं

 SDRF के गोताखोरों और रेस्क्यूर्स ने नदी में समाई दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार के भीतर और उसके आसपास विस्तृत सर्चिंग की, लेकिन गाड़ी के अंदर कोई और नहीं मिला। वर्तमान में शेष 4 लापता व्यक्तियों (2 पुरुष और 2 महिला) की तलाश के लिए नदी के तटों, पानी के भीतर और आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों में मेगा सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->