घास काटते समय पेड़ से गिरकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम।

घास काटते समय पेड़ से गिरकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम।
खबर शेयर करें:

घास काटते समय पेड़ से गिरकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम।


गैरसैंण/चौखुटिया: चमोली जिले के विकासखंड गैरसैंण से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत लामबगड़ (गंगानगर) में पेड़ से गिरकर एक ग्रामीण की असमय मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लामबगड़ (गंगानगर) निवासी कलम सिंह (पुत्र बच्चे सिंह) जंगल में मवेशियों के लिए चारपत्ती (घास/चारा) काटने गए थे। पेड़ पर चढ़कर चारा काटते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलावस्था में परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी कस्बा चौखुटिया लाया गया। चौखुटिया में प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही कलम सिंह ने दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। 


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->