30 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति को सुरक्षित निकाल कर बचाई जान।

30 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति को सुरक्षित निकाल कर बचाई जान।
खबर शेयर करें:

30 मीटर गहरी खाई में गिरा व्यक्ति को सुरक्षित निकाल कर बचाई जान।


रुद्रप्रयाग। जनपद के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां पौड़ी गढ़वाल का एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकाला।

सुबह मिली हादसे की सूचनाजानकारी के अनुसार, आज मंगलवार (16 जून 2026) की सुबह जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है  सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों (रोप और स्ट्रेचर) के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।30 मीटर गहरी खाई से निकाला बाहरघटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि व्यक्ति लगभग 30 मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा हुआ है और गंभीर रूप से घायल है।  जवानों ने बिना वक्त गंवाए गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाई। टीम ने कुशलतापूर्वक घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से बांधा और रस्सी के सहारे सुरक्षित ढंग से खाई से बाहर निकाला।

खाई से बाहर निकालने के बाद  घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और अग्रिम इलाज के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला पुलिस ने अपने सरकारी वाहन की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह भंडारी (पुत्र अवतार सिंह भंडारी), निवासी पाबौ, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->