मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: नवजात को पानी के नाले में छोड़कर फरार, पुलिस ने बचाई मासूम की जान।

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: नवजात को पानी के नाले में छोड़कर फरार, पुलिस ने बचाई मासूम की जान।
खबर शेयर करें:

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना: नवजात को पानी के नाले में छोड़कर फरार, पुलिस ने बचाई मासूम की जान।



**चमोली।** जिले के रंगतोली क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह एक नवजात शिशु पानी के नाले में लावारिस हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब शिशु के रोने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार शिशु की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने नवजात को नाले में छोड़ने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। लोग मासूम को इस तरह लावारिस छोड़ने की घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->